Connect with us

गोरखपुर

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

25 पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, लैपटॉप समेत भारी सामान बरामद; कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

गोरखपुर। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को झंगहा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एटीएम स्वाइप मशीन, लैपटॉप, पेनड्राइव, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, 25 मूल पासपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विजेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी तिघरा खैरवा, थाना एकौना, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना झंगहा में दर्ज मु0अ0सं0 287/2025 धारा 420 भारतीय दंड संहिता के मामले में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विदेश भेजने के नाम पर लिए थे 1.30 लाख रुपये

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने विदेश भेजने का झांसा देकर पीड़ित से 1 लाख 30 हजार रुपये ले लिए थे। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

Advertisement

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपी के पास से—

  • 01 एटीएम स्वाइप मशीन
  • 01 पेनड्राइव
  • 01 लैपटॉप
  • 03 मोबाइल फोन (दो एंड्रॉयड व एक आईफोन)
  • 11 एटीएम कार्ड
  • 25 मूल पासपोर्ट
  • 01 चेकबुक
  • स्टांप पैड और मोहर
  • 03 रजिस्टर, 02 डायरी
  • अन्य दस्तावेज व सामान
  • 01 चार पहिया वाहन (सीज)

बरामद किया है।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ झंगहा, बड़हलगंज और चौरीचौरा थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत और धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page