Connect with us

वाराणसी

वरुणा जोन के 11 सब इंस्पेक्टरों का बदला कार्यक्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी। पुलिस प्रशासन में आंतरिक सुदृढ़ीकरण एवं प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरुणा जोन के 11 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। डीसीपी चंद्रकांत मीना द्वारा मंगलवार को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत इन पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अवनीश कुमार मिश्रा को दानगंज, विकास कुमार को अखरी, सुमित पांडेय को भदवर, सत्यम तिवारी को गंगापुर, विशाल सिंह को तरना, प्रवीण कुमार सचान को चांदमारी, पवन कुमार को कोटवां, आदित्य सेन सिंह को लालपुर, तथा गणेशदत्त त्रिपाठी को जिला जेल पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए किए गए हैं। इसके माध्यम से अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की रणनीति को बल मिलेगा।

नवनियुक्त अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में योगदान देने के निर्देश जारी किए गए हैं। वाराणसी पुलिस प्रशासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की अपेक्षा की है।




Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page