Connect with us

राज्य-राजधानी

रेलवे में दो करोड़ से अधिक का टिकट घोटाला, आरोपी कर्मचारी फरार, मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि एसबीआई द्वारा अधिकृत एजेंसी राइटर सेफ गार्ड लिमिटेड (WSG) के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन से टिकट बिक्री की राशि बैंक में जमा करने के बजाय गबन कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, 2023 में टिकट बिक्री से प्राप्त 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 रुपये की धनराशि बैंक में जमा नहीं की गई। एजेंसी के कर्मचारी अजय कुमार गुप्ता और प्रेमचंद्र प्रजापति ने फर्जी बैंक रसीदें तैयार कर स्टेशन प्रबंधक को सौंप दीं। यह अनियमितता जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के बीच सामने आई।

धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने बैंक स्टेटमेंट और स्टेशन से भेजे गए रिकॉर्ड्स का मिलान करने पर इस घोटाले का खुलासा किया। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बता दें कि, 2020 में रेलवे और एसबीआई के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत WSG एजेंसी को स्टेशन से टिकट बिक्री की रकम बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इस प्रक्रिया का गलत फायदा उठाते हुए एजेंसी के कर्मचारियों ने बड़ी रकम का गबन किया।

स्टेशन प्रबंधक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और रेलवे अधिकारी इस मामले की विस्तार से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page