Connect with us

गोरखपुर

रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के छावनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के जिलों में सूचना भेजी और पहचान कराने की कोशिश शुरू की।

कुछ समय बाद महाराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के अमहवा गांव निवासी परिवार थाने पहुंचा और फोटो व कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपनी बहन बर्फी के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, बर्फी की शादी रामपुर सिंदुरिया क्षेत्र में हुई थी। उसका पति मोतीचंद हैदराबाद में मजदूरी करता है। बताया गया कि 4 मई की सुबह बर्फी अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन बाद 6 मई की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने की सूचना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के भाई भुलई चौहान ने पुलिस को बताया कि बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी मजदूर राजधारी यादव अक्सर बर्फी से फोन पर बात करता था। परिवार का आरोप है कि उसी ने बर्फी की हत्या की है। इस मामले में एस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि राजधारी यादव और बर्फी के रिश्तेदार पहले साथ में मजदूरी करते थे। इसी दौरान उसकी पहचान बर्फी से हुई थी और वह अक्सर उसके घर आता-जाता भी था।

Advertisement

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page