Connect with us

वाराणसी

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ बिजली विभाग का जेई, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

बिजली कनेक्शन देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

आरोपी को कैंट थाने ले जाकर शुरू हुई पूछताछ, विभाग में मचा हड़कंप

वाराणसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए कैंट थाने ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में तैनात जेई सुखदेव रस्तोगी पर एक उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

शिकायतकर्ता की मदद से बिछाया गया जाल

Advertisement

एंटी करप्शन टीम के निर्देश पर शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर आरोपी जेई के पास पहुंचा। जैसे ही जेई ने रुपये स्वीकार किए, पहले से निगरानी कर रही टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज होगा मुकदमा

एंटी करप्शन अधिकारियों ने बताया कि शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विभाग में खलबली, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती जारी

Advertisement

जेई की गिरफ्तारी के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। इस कार्रवाई ने विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page