अपराध
राजातालाब पुलिस ने दुष्कर्म व छेड़खानी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी राजातालाब के पास से मु0अ0स0 193/2023 धारा 376,354,313,323,504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विपिन मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी ग्राम अषाढ़, थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Loading...
Continue Reading
