वाराणसी
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विचारगोष्ठी का आयोजन
सपा कार्यालय अर्दली बाजार व जिले के पाँचो विधानसभाओं में नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनायी गयी, विचारगोष्ठी का किया गया आयोजन
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अर्दली बाजार में पूर्व रक्षामंत्री एवं यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के जयंती पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके चित्र पर माला-फूल चढ़ाया गया। इसके बाद पार्टी नेताओं एवं वक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे। उन्होंने गरीबो, किसानों, मजदूरों एवं पिछड़े समाज के हक, अधिकार व उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया।
विचारगोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है और अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखना है गरीबों और मजदूरों की हमेशा मदद करनी है।
इसके अलावा जिले के पाँचो विधानसभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी की जयंती को सादगी पूर्वक मनाया गया। कई जगह कंबल वितरण एवं जरूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
विचारगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि न्यायप्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मज़बूत स्तंभ, परम नेता जी मुलायम सिंह यादव जी द्वारा शोषित, वंचित, उत्पीड़ित व पिछड़े वर्ग के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
संचालन करते हुवे जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि नेताजी ऐसे समाजवादी नेता थे जिन्होंने यूपी की राजनीति की धारा बदल दी थी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका बेहद महत्वपूर्ण योगदान है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को राजमहल से मुक्त करा कर सड़कों व गांवों तक लाने का काम किया।
विचारगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं आए हुए लोगों का आभार व धन्यवाद नी. जिला महासचिव आनंद मौर्या ने किया।
विचारगोष्ठी में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी विधानसभा किशन दीक्षित, पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा पूजा यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव रामअधार शर्मा, प्रदेश सचिव मनीष सिंह, पुत्तुल यादव, विवेक यादव, गोपाल पांडेय, अखिलेश यादव, ओ. पी. पटेल, दिलशाद अहमद, दीपचंद गुप्ता, विकास यादव बच्चा, मेजर रविन्द्र यादव, ऐश्वर्य श्रीवास्तव, इमरान अहमद, रवि यदुवंशी, तनुज पांडेय, मो. जीशान, अवधेश कुमार, मोतीलाल, मनोज यादव गोलू, सचिन प्रजापति, संजय पहलवान, गुड़डू भाई, रितेश केशरी, सालीम अंसारी, सतीश यादव, दिनेश सिंह, साहब यादव, रोहित शर्मा, डॉ. कुलदीप कुमार, अरुण कुमार, आर. पी. यादव, किरन शर्मा, रोशन मोहम्मद फौजी व विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किये।
