Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर पुलिस ने छः हजार लीटर शराब का किया विनष्टीकरण

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना लालगंज परिसर में वर्ष 2021 से 2023 तक आबकारी अधिनियम से संबंधित दर्ज 308 मुकदमों में बरामद 6094.2 लीटर कच्ची देशी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

इस कार्रवाई के लिए न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिया गया था, जिसके बाद जिलाधिकारी मिर्जापुर द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में नष्टिकरण प्रक्रिया पूरी की गई। इस टीम में नायब तहसीलदार लालगंज राहुल कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज अशोक कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक सौरभ वर्मा और थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार सिंह शामिल रहे।

मिर्जापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण एवं नशामुक्ति अभियान के तहत की गई, जिससे जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page