Connect with us

वाराणसी

मालवीय चौराहे के पास चलती इनोवा में लगी आग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के व्यस्त क्षेत्र मालवीय चौराहा के पास बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब चलती इनोवा कार में अचानक आग लग गई। घटना लंका थाना क्षेत्र की है, जहां प्राथमिक तौर पर कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि समय रहते वाहन में सवार लोग बाहर निकल आए और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

बताया जाता है कि इनोवा कार हैदराबाद गेट की ओर से रविंद्रपुरी की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन मालवीय चौराहे के समीप पहुंचा, कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। स्थिति को समझते हुए कार में मौजूद लोगों ने तुरंत वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी।

Loading...

घटना स्थल पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पानी की व्यवस्था की और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही समय में कई लोग मौके पर पहुंच गए और सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो वाहन पूरी तरह जल सकता था और पास में खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

आग लगने की इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना सामने आई है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, हालांकि आग से कार के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page