Connect with us

गाजीपुर

महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) । स्थानीय थाना क्षेत्र के बुढ़ाडीह गांव में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता आरती देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरती देवी के अनुसार, घटना 17 मई 2025 की शाम लगभग पांच बजे की है। वह अपनी बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थीं, तभी गांव के कुछ लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में महिला को चोटें आई हैं।

Loading...

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की छानबीन जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page