Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के भांवरकोल-वीरपुर मोड़ से पुलिस ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनिल बिंद पुत्र बसंत बिंद, निवासी रामगढ़ थाना कासिमाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। सुनिल बिंद के खिलाफ धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और उसकी लंबे समय से तलाश जारी थी।

Loading...

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे इस सघन अभियान के तहत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page