Connect with us

वाराणसी

मनीष हत्याकांड : 50-50 हजार के इनामी बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड से जुड़े फरार आरोपियों के साथ बीती रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, करखियांव क्षेत्र में सूचना मिली थी कि मनीष सिंह हत्याकांड के वांछित आरोपी मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

Loading...

घायल बदमाशों की पहचान मनीष राजभर और आशीष राजभर के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

Advertisement

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसीपी और फूलपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page