Connect with us

गोरखपुर

मनबढ़ो ने युवक को पीटा, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबौली निवासी गणेश पुत्र पारस की तहरीर पर पुलिस ने सुमीत व विनीत पुत्रगण झिनक प्रसाद और बेलावती पत्नी झिनक प्रसाद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading...

    
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबौली निवासी गणेश पुत्र पारस ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 14 नवंबर को सुबह 8:30 बजे के करीब मशीन के सेक्सन को लेकर सुमित व विनीत पुत्र झिनक प्रसाद व बेलावती देवी पत्नी झिनक प्रसाद ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मुझे अस्पताल भिजवाया।
   
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page