Connect with us

गोरखपुर

दुर्घटना में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी हरिश्चंद्र चौरसिया (55) पुत्र स्व. मोलहू चौरसिया, बीते रविवार देर शाम लगभग 9 बजे अपनी किराना दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत कुचडेहरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़े भाई लक्ष्मी नारायण चौरसिया स्वजनों के साथ उन्हें निजी वाहन से सीएचसी सहजनवां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। स्वजनों ने बाद में एक निजी अस्पताल गोरखपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

Loading...

शुक्रवार देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारजन उन्हें केजीएमयू लेकर पहुंचे, लेकिन एडमिट होने से पहले ही शनिवार सुबह हरिश्चंद्र चौरसिया ने दम तोड़ दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page