Connect with us

वाराणसी

भैरवाष्टमी पर अब चढ़ेगा हलवा और लड्डू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में कालभैरव मंदिर के गर्भगृह में केक काटने की घटना के बाद अब मंदिर में केक काटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी प्रकार के आयोजन या व्यक्तिगत रूप से भी केक काटने की अनुमति नहीं होगी।

भैरवाष्टमी जैसे विशेष अवसरों पर भी अब केवल हलवा और लड्डू चढ़ाए जाएंगे। यह फैसला महंत परिवार ने लिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए केक काटने के वीडियो को लेकर मंदिर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। महंत मोहित योगेश्वर और उनके सहयोगियों ने बताया कि केक काटने वाली महिला ने धोखे से यह कृत्य किया।

Loading...

महिला ने कहा था कि वह भैरव अष्टमी पर मंदिर नहीं आ पाई थी इसलिए बाबा को केक चढ़ाना चाहती है और इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर अपना जन्मदिन बाबा के साथ मनाने की बात कही। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में फोटो, रील और वीडियो पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस फैसले का काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने स्वागत किया है और इसे सही दिशा में कदम बताया। वहीं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने केक काटने वाली महिला पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page