दुर्घटना
बोलेरो की टक्कर से रोड लाइट जीप पर सवार आधा दर्जन मजदूर घायल
मिर्जामुराद (वाराणसी)। स्थानीय बाजार में देर रात करीब 1 बजे शादी समारोह से लौट रहे मजदूरों से भरी रोड लाइट जीप को एक अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी मजदूर राजातालाब क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में रोड लाइट जीप पर काम कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मिर्जामुराद बाजार स्थित पिंक पुलिस बूथ के पास पहुंची उसी दौरान रोड क्रॉस कर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोड लाइट जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मजदूर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों में गुड्डू (25), बुधना (50), मानकेशरा (52), भीम (45) समेत दो अन्य मजदूर शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
