Connect with us

वाराणसी

बैंक का फर्जी एजेंट बनकर मिठाई दुकानदार से 40 लाख की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी में गोल्ड लोन और इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोनारपुरा निवासी बच्चेलाल यादव से 40 लाख की ठगी की गई। आरोपी खुद को SBI लाइफ इंश्योरेंस का एजेंट बताकर पीड़ित से नकद राशि और गहने ले गए।

पीड़ित बच्चेलाल यादव ने बताया कि वह मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके मकान में पूजा सेन और उनके पिता शंभूनाथ सेन किरायेदार थे। पूजा सेन ने भरोसे में लेकर खुद को SBI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड का एजेंट बताया और दिलीप डे नामक व्यक्ति को मैनेजर के तौर पर परिचित करवाया।

पूजा सेन ने निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर 11 मार्च 2023 को 90 हजार, 24 अक्टूबर 2023 को 10 लाख नकद और 24 दिसंबर 2023 को 10 लाख रुपये का चेक लिया। इसके बदले में फर्जी रसीदें दी गईं। इसके अलावा गोल्ड लोन के नाम पर 25 मई 2024 को 6.5 लाख और 24 जुलाई 2024 को 6 लाख मूल्य के सोने के आभूषण भी ले लिए।

जब पूजा सेन ने फोन उठाना बंद किया, तो पीड़ित को शक हुआ और वह सिगरा स्थित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि सारे दस्तावेज फर्जी हैं और पूजा सेन को दो साल पहले ही कंपनी से धोखाधड़ी के कारण निकाल दिया गया था।

Advertisement

पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316, 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में पूजा सेन, दिलीप डे, शंभूनाथ सेन, सौरभ और पूजा की माता शामिल हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page