Connect with us

अपराध

बेखौफ अपराधियों ने पशु व्यवसाई से 12 लाख लूटे, पता पूछने के बहाने कार सवार लुटेरों ने रोका

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक पशु व्यवसाई को बंधक बनाकर बदमाशों ने 12 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पशु व्यवसाई को हाइवे के किनारे सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित व्यवसाई को साथ लेकर कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली नगर के पयागीपुर चौराहे की बताई जा रही है। जहां मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के नॉर्मल चौराहा निवासी मुन्नवर प्रतापगढ़ जिले से दर्जन भर बकरा बेचकर पयागीपुर चौराहे पर टैक्सी से उतरे थे। बताया जा रहा है कि उसी समय ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी कार सवार लोगों ने मुन्नवर को रोककर बस अड्डा सुल्तानपुर का पता पूछा। जैसे ही मुनव्वर रास्ता बताने लगे तभी बदमाशों ने उन्हें पकड़कर खींचा और अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे बंधक बना लिया।

Loading...

मुन्नवर के बेटे ने बताया कि कार सवार बदमाश उसके पिता को लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित बंधुआकला बाजार के पास सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।पीड़ित मुन्नवर ने घर वालों को घटना की सूचना दिया।इसके बाद पीड़ित व्यापारी को लेकर परिवार वाले नगर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घटना की तहकीकात करते हुए पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहाँ सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। जल्द ही वारदात का अनावरण किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page