Connect with us

वाराणसी

बीएचयू आईआईटी गैंगरेप के पीडिता के शिनाख्त के बाद भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियो को 60 दिनो तक बचाने वाले भाजपाई नेता जेल कब जायेगे: डा.राजेश मिश्र

Published

on

Loading...
Loading...

बिल्किस बानो के मामले मे सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बता दिया भाजपा पूरे देश में महिला अपराध, बलात्कार और हत्या करने वाले भाजपाई पदाधिकारियो के साथ है: संजीव सिंह ( प्रवक्ता काँग्रेस)

योगी आदित्यनाथ सरकार जीरो टालरेंस के नाम अपने प्रतिद्वंदियो की हत्या करा रही है जिसका जागता उदाहरण सुल्तानपुर मे विनोद उपाध्याय की पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में हत्या: राघवेन्द्र चौबे ( महानगर अध्यक्ष कांग्रेस)

Loading...

आदित्यनाथ योगी ईमानदार है तो बीएचयू के छात्र-छात्राओ औऱ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर से फर्जी मुकदमा वापस ले: राजेश्वर पटेल (जिलाध्यक्ष कांग्रेस)

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ प्रदेश- व्यापी प्रेस वार्ता के तहत आज वाराणसी महानगर, जिला कमेटी के तत्वाधान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
आज पूरे प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इस बात की गवाही 2023 के एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं जहां महिलाओं के प्रति अपराध में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है,वही 15% अपराध पूरे भारत में बड़ा है।
पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र में 1 नवंबर की आधी रात को बीएचयू आईआईटी की छात्रा का कैंपस के अंदर भाजपा महानगर आईटी सेल के पदाधिकारी गन पॉइंट पर बलात्कार करते हैं। 3 नवंबर को उनकी वीडियो फुटेज मिल जाती है और 5 नवंबर को पीड़िता द्वारा शिनाख्त होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है। बल्कि उन्हें भाजपा के नेताओं के द्वारा मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार में भेज दिया जाता है, और छात्रों के द्वारा किये जा रहे आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता ने जब अपनी आवाज को मुखर रखा तो दो महीने बाद उनकी गिरफ्तारी आनन फ़ानन में होती है। यह स्पष्ट करता है पीड़िता के शिनाख्त के तत्काल बाद आरोपी बलात्कारियों को जेल भेज दिया गया होता है तो आज तीन राज्यों के चुनाव परिणाम अलग होते हैं। वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह जी ने सवाल उठाया इन आरोपियों को बचाने में कौन लोग शामिल थे? इसकी विधिवत जांच की जाए जिससे जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली योगी सरकार का चेहरा उजागर हो जाएगा कि बलात्कारियों को बचाने में भाजपा के कौन से विधायक और मंत्री का संरक्षण आरोपियों को प्राप्त था क्योंकि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी वाराणसी दौरे पर स्वागत सरकार करते हुए पाए जाते हैं। इस तरह से जैसे बिलकिस बानो के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह बता दिया की सजायाफ़्ता बलात्कारियों को बचाने में पूरी बीजेपी की गुजरात सरकार लगी रही जो उनके चाल चरित्र चेहरे पर कोर्ट द्वारा तगड़ा तमाचा है। इस वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने एक दूसरी घटना का जिक्र करते हुए कहा जो मुख्यमंत्री के गोरखपुर क्षेत्र की है जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ द्वारा मार दिया जाता है। यह बात बिल्कुल आईने की तरह साफ है की गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय योगी आदित्यनाथ के पुराने राजनीतिक विरोधी रहे हैं। इस वजह से उन पर इनाम की धनराशि बढ़ाकर फर्जी मुकदमे दायर कर उनको मार दिया गया यह योगी सरकार की बढ़ती हुई राजनीतिक हत्या को दर्शाता है,मैं पत्रकार बंधुओ से वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्री राजेश्वर पटेल ने कहा भारतीय जनता पार्टी की मनसा साफ है एनएसयूआई बीएचयू के छात्रों औऱ प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के ऊपर से आईआईटी बीएचयू गैंग रेप कांड के फर्जी मुकदमा तत्काल प्रभाव से प्रदेश सरकार हटाए नहीं तो यह मान लिया जाएगा जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी में एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार अपराधिक प्रवृत्ति के माननीय का बोलबाला है, सरकार उन्हीं के इशारे पर चल रही है। उपरोक्त घटनाओं को लेकर के कल जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए कांग्रेस जन भारी संख्या में एकत्रित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता सजीव सिंह,जिला व महानगर अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल,राघवेन्द्र चौबे, प्रदेश सचिव फ़साहत हुसैन बाबू,अफरोज अंसारी,डॉ राजेश गुप्ता,राजीव राम, उमेश दृवेदी, महिला कांग्रेस की जिला व महानगर अध्यक्ष अनुराधा यादव व पूनम विश्वकर्मा, राणा रोहित,राजीव नयन,मो उजैर, शुभम सिंह,रामजी गुप्ता,किशन यादव समेत प्रमुख लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page