Connect with us

मऊ

बिना बकाया जमा किए नहीं मिलेगा छोड़, कुर्की-गिरफ्तारी और नीलामी की प्रक्रिया तेज

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। राज्य कर विभाग अब बकायेदारों पर सख्त रुख अपनाते हुए वसूली अभियान को तेज कर चुका है। उपायुक्त राज्य कर बृजेश कुमार दीपांकर ने बताया कि विभाग के गठन के समय से लेकर अब तक करोड़ों रुपये की बकाया राशि जमा नहीं की गई है। मूल धन के साथ जब ब्याज जोड़ा जाता है, तो यह राशि और भी अधिक हो जाती है।सरकार ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी बकायेदार बिना ब्याज सहित पूरी राशि जमा किए नहीं बच पाएगा।

बकाया न चुकाने वालों के खिलाफ अब अर्थदण्ड, व्यापार स्थल सील करना, बैंक खाता सीज करना, संपत्ति की कुर्की, गिरफ्तारी और नीलामी जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में कुर्की का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और विभाग की पूरी मशीनरी इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है।

Loading...

सभी बकायेदारों से अपील की गई है कि वे आजमगढ़, मऊ और बलिया के राज्य कर/वाणिज्य कर कार्यालयों से संपर्क कर जल्द से जल्द ब्याज सहित पूरी बकाया राशि जमा करें ताकि उन्हें किसी कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page