Connect with us

मऊ

महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए एंटी रोमियो टीमों का जागरूकता अभियान तेज

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जनपद मऊ में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया। जिले के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदेश के साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं जैसे 1090, यूपी-112, 1076 आदि के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

Loading...

अभियान का उद्देश्य महिलाओं के बीच आत्मविश्वास का माहौल बनाना और किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा। टीमों ने बालिकाओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें बताया कि किसी भी संकट की घड़ी में बेझिझक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

साथ ही, उन्हें आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा और कार्यस्थल पर निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।यह अभियान महिलाओं को सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि अधिकारों के प्रति सजग करने और उनके भीतर सुरक्षा की भावना विकसित करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page