Connect with us

गाजीपुर

बाल संप्रेषण गृह का जिला जज, डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। माननीय जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर/बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, मेस (भोजनालय) और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों ने संप्रेषण गृह में रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page