Connect with us

चन्दौली

बाल विद्या निकेतन उ.मा.विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर स्थित विद्या भारती की शाखा सरस्वती शिशु मंदिर बाल विद्या निकेतन उ.मा.विद्यालय में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे समारोह का माहौल उल्लासमय बन गया।

समारोह का शुभारंभ प्रबंधक विकास चौधरी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तिवारी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए और अध्यापकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्या भारती बच्चों को न केवल शिक्षा प्रदान करती है बल्कि उन्हें विभिन्न कलाओं में पारंगत कर संपूर्ण विकास की दिशा में अग्रसर करती है।

Loading...

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र अरुण और पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौरी शंकर राय, सुरेश राय, रमेश गुप्ता, लोकनाथ, देवनारायण मिश्रा, शनि कुमार, रमेश यादव, सुरेश गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, शोभा चौबे, रिंकी, रंजना सिंह, पूनम, राधिका, जानकी समेत विद्यालय के भैया-बहिनों और सैकड़ों अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page