Connect with us

बलिया

बलिया में मंत्री संजय निषाद के आगमन पर कांग्रेस का विरोध, लगे ‘वापस जाओ’ के नारे

Published

on

Loading...
Loading...

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री, डाक बंगले पर प्रदर्शन

विवादित बयान को लेकर जताया आक्रोश, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया

बलिया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बलिया आगमन पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “संजय निषाद वापस जाओ” के नारे लगाए, जिससे कुछ देर के लिए राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. संजय निषाद प्रमाण गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए बलिया पहुंचे थे। उनके पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पहुंचने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय युवा वहां पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके हालिया बयान पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखी।

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कुछ दिन पहले बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय निषाद ने बलिया के लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे जिले के लोगों में आक्रोश है। इसी के विरोध में उनके बलिया दौरे के दौरान प्रदर्शन किया गया।

हालांकि, विरोध के बीच मंत्री का निर्धारित कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम के दौरान सतर्क रहा और स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page