Connect with us

गोरखपुर

डीएवी कॉलेज में सपा-भाजपा समर्थक आमने-सामने, मतदान केंद्र पर गरमाया माहौल

Published

on

Loading...
Loading...

सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के मीडिया से बातचीत करने पर शुरू हुई नोकझोंक, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गोरखपुर। फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान डीएवी पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर उस समय माहौल गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने से कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी मतदान करने के बाद केंद्र से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान वह मीडिया से बातचीत करने लगे। आरोप है कि मौके पर मौजूद भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

विवाद बढ़ता देख मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित लोगों को मतदान केंद्र से बाहर कराया। पुलिस की तत्परता से मामला आगे बढ़ने से रुक गया और कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Advertisement

घटना के दौरान मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हो गई और मतदान प्रक्रिया जारी रही। मौके पर पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर बनाए रहे, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page