Connect with us

अपराध

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव में अहरक नहर पुलिया पर शुक्रवार की शाम को कर्मी गांव के निवासी प्रशांत कुमार जैसर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने प्रशांत के बाएं हाथ की हथेली पर गोली मार दी। प्रशांत गोली लगने के बावजूद अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचे और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

प्रशांत ने पुलिस को बताया कि उसका कुछ लोगों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम पांच बजे वह अपने निजी काम से अहरक गया था। लौटते समय नहर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जिससे गोली उसके बाएं हाथ की हथेली में लगी।

Loading...

प्रशांत ने यह भी बताया कि वह बीटेक कर चुका है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थानाध्यक्ष और एसीपी पिंडरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

उधर, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर न खोखा मिला है और न खून गिरा मिला। स्थानीय लोगों ने भी गोली चलने की पुष्टि नहीं की। युवक ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page