Connect with us

अपराध

बदमाशों ने छात्रा को घोंपा चाकू

Published

on

Loading...
Loading...

सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी थाना क्षेत्र के गैरहा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर की छत पर चढ़े बदमाशों ने कक्षा आठ की छात्रा को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर कपसेठी थाने की पुलिस पहुंची।

Loading...

गैरहा गांव निवासी चेतनारायण पटेल ने बताया कि उनके घर की छत पर आधी रात बाद दो बदमाश चढ़े थे। उसी दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाली उनकी बेटी अंजली पटेल (13 वर्ष) छत पर बने शौचालय में गई थी। उसी दौरान एक बदमाश ने अंजली के मुंह को दबा लिया। अंजली ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो दूसरे बदमाश ने उसके बाएं हाथ की कलाई पर चाकू से वार कर दिया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब हम सब मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश भाग गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page