Connect with us

अपराध

वृद्धा के गले से सोने की चेन छीन कर भागे बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र की गौतम विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम को पुष्पलता देवी (60 वर्ष) के साथ लूट की घटना हुई। दो बदमाशों ने अचानक उनके गले पर हमला कर उनकी सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Loading...

पुष्पलता देवी ने बताया कि वह घर लौट रही थीं तब एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें निशाना बनाया। उनमें से एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा उनके पीछे चलने लगा और अचानक चेन खींचकर दोनों वहां से फरार हो गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page