गोरखपुर
बच्चों के विवाद में दम्पति से मारपीट, तीन नामजद आरोपितों पर केस दर्ज
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना निवासी राम अवतार पुत्र बैजनाथ की तहरीर पर पुलिस ने विनोद पुत्र तिलकधारी, इन्द्र बहादुर तथा राजकुमार पुत्रगण बैजनाथ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राम अवतार ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर बीते 19 मई की शाम करीब सात बजे विनोद, इन्द्र बहादुर और राजकुमार ने मिलकर उन्हें और उनकी पत्नी सुगवन्ता देवी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान जान-माल की धमकी भी दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि राम अवतार की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
