Connect with us

गोरखपुर

बूथ से बनेगा मजबूत भारत: हरनही शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन विस्तार का गूंजा संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल के हरनही शक्ति केंद्र पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प पूरे उत्साह के साथ गूंज उठा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल राजनीतिक दायित्व नहीं निभा रहा, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना ही भाजपा को जनता के दिलों से जोड़ती है।

Loading...

इस दौरान आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और जनता के विश्वास को और मजबूत करें।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा, हरनही सेक्टर प्रभारी आदर्श राम त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शक्ति सिंह, संजय सिंह, ओम प्रकाश यादव, मनीष त्रिपाठी, देवानंद निषाद, जगदीश सिंह, राम सनेही दूबे, राम प्रताप पांडेय, मनोज पाठक एवं मंडल मंत्री राम केर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page