Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री आज काशी में, जनसभा के चलते ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वह मेंहदीगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल हरहुआ के पास रखौना रिंग रोड पर स्थित है, जहां अन्य वीवीआईपी मेहमानों की उपस्थिति भी संभावित है।

इस वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए वाराणसी यातायात पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिससे आम नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।

आज सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखौना से हरहुआ और हरहुआ से स्खौना के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जनसभा से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों को मोहनसराय की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

स्खौना से हरहुआ जाने वाले वाहन राजातालाब से जंसा या अकेलवा होते हुए परमपुर अंडरपास और रिंग रोड से कोईराजपुर ओवरब्रिज के माध्यम से हरहुआ पहुंच सकते हैं। हरहुआ से प्रयागराज की ओर जाने वाले छोटे वाहन कोईराजपुर ओवरब्रिज से वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट, सर्विस रोड, परमपुर अंडरपास होते हुए जंसा/अकेलवा के रास्ते आगे बढ़ सकते हैं।

Advertisement

जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था रिंग रोड के किनारे की गई है। हरहुआ और रखौना की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन और बसें क्रमशः P-01 और P-02 पार्किंग क्षेत्रों में खड़ी होंगी। VVIP, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों के लिए P-04 पार्किंग तय की गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और अधिकारी P-05 पार्किंग का उपयोग करेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम स्थल की ओर केवल आवश्यकता पड़ने पर ही जाएं और वैकल्पिक मार्गों का अधिकतम उपयोग करें।

प्रधानमंत्री का यह दौरा काशीवासियों के लिए 3,880 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी लेकर आया है, जिसे लेकर जनता में उत्साह है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page