Connect with us

चन्दौली

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने चंद्रशेखर की विचारधारा को बताया प्रेरणास्त्रोत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के मुगलसराय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने चंद्रशेखर को याद करते हुए कहा कि, “वे केवल एक नेता नहीं, एक विचारधारा थे। उन्होंने युवाओं को जो दिशा दिखाई, उस पर चलकर देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। किसान, मजदूर और बुनकरों की समस्याओं को लेकर वे सदैव चिंतित रहते थे और उनके जीवन में सुधार के लिए हमेशा चिंतनशील रहे।”

उन्होंने आगे कहा कि चंद्रशेखर जी अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी ज्वलंत हैं। उनकी सोच और संघर्षशीलता से प्रेरणा लेकर देश में सांप्रदायिकता, आतंकवाद और सामाजिक विषमता जैसी चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति

Advertisement

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, शमीम मिल्की, प्रेमनाथ तिवारी, रामनाथ यादव, रोहित यादव, अनिल दाढ़ी, विकास चौबे, मनीष यादव प्रधान, कैलाश यादव, सियाराम, संजय भारती, बैजनाथ मास्टर, संजय, इजमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य, नवाज अहमद सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page