Connect with us

वाराणसी

पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी अनुष्का ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी

Published

on

Loading...
Loading...

बिहार चुनाव में की जीत की कामना

वाराणसी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव ने महादेव की नगरी काशी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई तथा आगामी बिहार चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की।

अनुष्का यादव ने अपनी यात्रा की शुरुआत मां गंगा की आरती में भाग लेकर की। उन्होंने श्रद्धा भाव से गंगा तट पर आरती की और उपस्थित भक्तों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा कर देश, राज्य और अपने परिवार की सफलता की मंगलकामना की।

धार्मिक यात्रा के क्रम में अनुष्का यादव ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में भी हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका यह दौरा धार्मिक के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

लालू प्रसाद यादव का परिवार लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है, और अनुष्का की यह यात्रा उस परंपरा को आगे बढ़ाती हुई दिखाई दी। इस अवसर पर उनके साथ डा. ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, विनोद यादव गप्पू, राज यादव और उज्जवल भी उपस्थित रहे।

Advertisement

अनुष्का यादव की इस धार्मिक यात्रा ने काशी के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद बिहार चुनावों के बीच नई सियासी चर्चा को जन्म दिया है। यह यात्रा जहां उनकी व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक है, वहीं उनके परिवार की धार्मिक परंपराओं और राजनीतिक सक्रियता को भी रेखांकित करती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page