Connect with us

गाजीपुर

पिकअप की टक्कर से टोटो पलटा, एक की मौत, चालक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के अंकुशपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पलट गया। हादसे में टोटो सवार अरविंद कुमार (40 वर्ष) पुत्र स्व. हरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हरदासपुर बुजुर्गा गांव निवासी अरविंद कुमार अपने परिचित टोटो चालक कमल कुमार (निवासी चौरही, थाना नोनहरा) के साथ नंदगंज जा रहे थे। तभी अंकुशपुर काशी ढाबा के पास गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टोटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल टोटो चालक को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page