Connect with us

गाजीपुर

पांच दिनों से अंधेरे में वार्ड नंबर-4, ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर)। नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड नंबर-4 में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा वार्ड अंधेरे में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी और उमस के बीच पेयजल संकट गहरा गया है, जबकि बच्चों की पढ़ाई और लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली विभाग से संपर्क करने पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के नाम पर 2,500 रुपये और उसे लाने के नाम पर 1,500 रुपये, यानी कुल 4,000 रुपये मांगे जा रहे हैं। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर ट्रांसफार्मर बदलने में अनावश्यक देरी की जा रही है।

वार्डवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। ऐसे में सरकारी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में बिजली विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page