Connect with us

बलिया

पहली बारिश में खुली नव-निर्मित मगई नदी पुल की गुणवत्ता की पोल, एप्रोच मार्ग धंसा

Published

on

Loading...
Loading...

करोड़ों की लागत से बने पुल पर उठे सवाल, सड़क में आईं दरारें और बह गई पीचिंग की गिट्टियां

ग्रामीणों ने लगाया मानकों की अनदेखी का आरोप, डीएम से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

नरही (बलिया)। विकास खंड सोहांव अंतर्गत ग्राम सभा नरही में मगई नदी पर नवनिर्मित पुल पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सका। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस पुल का एप्रोच मार्ग हल्की बारिश में ही धंसने लगा है। सड़क पर जगह-जगह लंबी दरारें पड़ गई हैं, जबकि पुल के समीप की गई पीचिंग की गिट्टियां भी टूटकर बह गई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में शुरू से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई बार कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहली बरसात में ही एप्रोच मार्ग की यह स्थिति है तो आने वाले भारी मानसून में सड़क और पुल की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया तो मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है।

Advertisement

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page