Connect with us

बलिया

नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

1250 मरीजों का हुआ नि:शुल्क परीक्षण, उपचार और दवा वितरण

रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं और शिविर में करीब 1250 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का शुभारंभ सुभासपा के प्रदेश महासचिव एवं रसड़ा विधानसभा पर्यवेक्षक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि रसड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को अस्पताल की ओर से हरसंभव नि:शुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने जनसेवा को अस्पताल का प्रमुख उद्देश्य बताया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

इस दौरान डॉ. शाहनवाज अहमद, डॉ. सुखवेन्द्र पाल सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. उमाशंकर वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अंकित सोनकर सहित अन्य चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Advertisement

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, सुभासपा के कोषाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, मुकेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, अतुल विक्रम सिंह, सुशीला राजभर, अशोक सिंह, राजेश (ग्राम प्रधान, पटना) तथा विजय शंकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश राजभर ने किया।

शिविर के सफल आयोजन तथा बड़ी संख्या में लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page