Connect with us

गाजीपुर

‘नारी शक्ति मिशन’ के तहत महिला सुरक्षा कार्यक्रम संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘नारी शक्ति मिशन’ के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बहरियाबाद थाना परिसर में समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना था। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग के अधिकारियों और स्थानीय युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से  एस.एच.ओ. बृजेश गुप्ता, शिवम् यादव , हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, अंकित सिंह, अभिषेक तिवारी,महिला कांस्टेबल मनीषा सिंह और ममता यादव मौजूद रहे। महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति के तहत थानों में स्थापित ‘महिला हेल्प डेस्क’ की कार्यप्रणाली समझाई गई। मौजूद अतिथियों ने समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते सम्मान और सुरक्षा के वातावरण को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्रांतिकारी अनिल यादव, मदन गाज़ीपुरी, संतोष यादव ,मनीष विश्वकर्मा, अंगद यादव, धर्मेश यादव, विजय यादव और सम्मानित जनता और सैनिक डिजिटल लाइब्रेरी के छात्राओं मे अंकिता, अंशिका, अंजना, रंजना, कल्पना, प्रियांशी आंचल इस कार्यक्रम में भाग लिये।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page