Connect with us

गाजीपुर

अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। शहर के अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। केऔसुब इकाई अफीम फैक्ट्री के सहायक कमाण्डेट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading...

इस दौरान उन्होंने कर्मियों और अन्य लोगों को सेवा सप्ताह की शपथ दिलाने के साथ ही बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन किया। अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित थे तथा उन्होने भी शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page