Connect with us

वाराणसी

नमो घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया उद्घाटन

सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है इस वर्ष की थीम

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में सोमवार को नमो घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीएम पवन कुमार सिंह, बीएसए संजय यादव, विनोद यादव ‘गप्पू’ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौर्य एवं आरती सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग सत्र में भाग लिया।

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान

अपने संबोधन में डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एवं हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

Advertisement

मंत्रियों ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भारत को विश्व में योग गुरु के रूप में सम्मान प्राप्त है, जो देश के लिए गौरव की बात है।

अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों का केसरिया साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर योग जागरूकता कार्यक्रम, योग शिविर एवं सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा, जिसका समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के साथ होगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page