Connect with us

वाराणसी

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए हैं। शाम को उनका हेलीकॉप्टर वाराणसी के पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरा।

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री अपनी कार में बैठकर सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सर्किट हाउस पहुंचने के बाद काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह बरेका गेस्ट हाउस जाकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वाराणसी में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। उनके रूट पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू है, जिससे आम लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page