Connect with us

गाजीपुर

देश की जनता विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है : संगीता बलवंत

Published

on

Loading...
Loading...

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर गाजीपुर में ढोल-नगाड़ों पर थिरके कार्यकर्ता

गाजीपुर (जयदेश)। पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारी मतों से मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, नारे लगाए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और जनता के भरोसे की विजय है। देश की जनता विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है, जिसका स्पष्ट परिणाम इन चुनावों में सामने आया है।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने इसे भाजपा की नीतियों, महामनीषियों की सोच, कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र सरकार के कार्यों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को लगातार मिल रहा जनसमर्थन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रमाण है।

Advertisement

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि जनता ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने इसे आने वाले समय में बड़े बदलाव का संकेत बताया और कहा कि भाजपा संगठन लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर स्थिर सरकार और विकास की राजनीति के पक्ष में अपना समर्थन जताया है।

तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित वरिष्ठ नेताओं ने मिश्र बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराए और भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, प्रो. शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, साधना राय, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, किरन सिंह, राकेश यादव, राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, सुमन बिंद, हरेंद्र यादव, गर्वजीत सिंह, लालसा भारद्वाज, लालजी गुप्ता, पंकज राय, अविनाश सिंह, राजेश सोनकर, अभिनव सिंह, नंदू कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी, बलवंत बिंद, रामेश्वर तिवारी, ओमकार सिंह, विशाल चौरसिया, प्रदीप सिंह, दिलीप गुप्ता, अमित सिंह, कमलेश, पवन, शिवशंकर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page