Connect with us

अपराध

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता ने कसी कमर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहतास बिहार की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता महिला नम्रता (काल्पनिक नाम) को न्याय दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एपी सिंह ने कमर कस ली है । मंगलवार को दोपहर वाराणसी के पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि रोहतास, बिहार की रहने वाली नम्रता (काल्पनिक नाम) को अली असगर अंसारी उर्फ पांडु  इलाज के बहाने बहला फुसलाकर वाराणसी लाया और दवा पिलाने के बहाने बेहोश करके होटल में बेहोशी की हालत में बिना महिला की मर्जी के दुष्कर्म किया और पुलिस कार्रवाई करने की बात पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी । वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। महिला को जबरन गौ मांस खिलाया गया और उसे जहर देने की भी कोशिश की गई। इस अपराध में अली असगर के भाई लड्डू अंसारी ने भी साथ दिया।

Loading...

आगे डॉ एपी सिंह ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी बहुत आवश्यक है । इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग, उत्तर प्रदेश महिला आयोग, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा वाराणसी के कमिश्नर को भी अवगत करा दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page