Connect with us

गोरखपुर

दीक्षांत समारोह में छाए Ravi Kishan, मानद डॉक्टरेट से नवाज़े गए

Published

on

Loading...
Loading...

भोपाल/गोरखपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित LNCT University में आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने सहभागिता की। इस विशेष अवसर पर उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

समारोह में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल  के करकमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे समारोह और भी भव्य बन गया।

इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद सांसद रवि किशन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपाधि उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि “मैं इस सम्मान को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा के रूप में स्वीकार करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में वे समाज, प्रदेश और देश की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Advertisement

अंत में सांसद ने LNCT University परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है, जिससे वे भविष्य में और अधिक बेहतर कार्य कर सकेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page