Connect with us

गोरखपुर

दवा लेने निकली नाबालिग लापता, पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया अपहरण का केस

Published

on

Loading...
Loading...

मां कैंसर से पीड़ित, पिता विदेश में; घर से जेवर व नकदी लेकर निकली किशोरी

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोला क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 14 वर्षीय नातिनी रविवार दोपहर घर से यह कहकर निकली थी कि वह गोपालपुर दवा लेने जा रही है। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान पता चला कि गोपालपुर निवासी आनंद पुत्र शिवकुमार और रावतपार (थाना बांसगांव) निवासी नितेश पुत्र लक्ष्मण उर्फ भेल्लर लड़की को बहका-फुसलाकर भगा ले गए हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया कि लड़की की मां कैंसर से पीड़ित हैं और इस समय बीएचयू वाराणसी में भर्ती हैं, जबकि पिता विदेश में नौकरी करते हैं। नाबालिग जाते समय घर में रखे सोने के जेवर जिनमें माला, अंगूठी, कान की बाली तथा छोटी बहन की बाली शामिल हैं के साथ लगभग 10 हजार रुपये भी लेकर चली गई।

Advertisement

परिजनों ने आशंका जताई कि दोनों युवकों ने सुनियोजित तरीके से लड़की को बहकाया और अपने साथ ले गए। तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष गोला राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने कहा, “जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।”

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page