Connect with us

वाराणसी

दरोगा को टक्कर मारकर भागे पशु तस्कर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के साईपुर चौराहे पर बीती रात धवकलगंज पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अभय प्रताप सिंह को एक संदिग्ध पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप में मवेशी लदे थे और तस्कर बड़ागांव की ओर भाग रहे थे। दरोगा ने अपने हमराही सिपाही के साथ पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने बाइक से उसका पीछा किया।

कुछ दूरी पर पिकअप को रोकने के बाद सिपाही आगे बढ़े ही थे कि तस्कर ने अचानक वाहन को बैक गियर में डालकर पीछे की ओर दौड़ा दिया। इससे बाइक पर बैठे दरोगा सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद तस्कर पिकअप लेकर फरार हो गए। कपसेठी पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

हालांकि, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया कि पिकअप में मवेशी नहीं, बल्कि मुर्गा-मुर्गियों का वाहन था। जब उनसे सवाल किया गया कि यदि वाहन में मुर्गे-मुर्गियां थीं, तो चालक भागा क्यों, इस पर उन्होंने फोन काट दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page