Connect with us

राज्य-राजधानी

तेलंगाना में 20 महिलाओं समेत 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को भद्रादी कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। ये आत्मसमर्पण मल्टी जोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक एस. चंद्रशेखर रेड्डी के सामने किया गया।

एसीएम पर था चार लाख रुपये का इनाम
भद्रादी कोठागुडेम के एसपी बी. रोहित राजू ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में चार एरिया कमेटी सदस्य भी शामिल हैं, जिन पर चार-चार लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य माओवादियों को पुनर्वास की ओर लाना है।


पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। इनमें से कई ने अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने की इच्छा जताई।

अब तक 224 नक्सली कर चुके आत्मसमर्पण
तेलंगाना पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक 224 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस ने शेष माओवादियों से भी अपील की है कि वे नजदीकी थानों या जिला अधिकारियों से संपर्क कर मुख्यधारा में शामिल हों।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page