Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्धा को रौंदा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के मजुई-बहरियाबाद मार्ग स्थित बैरख गांव में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। तेज रफ्तार में जा रही मुर्गा लदी पिकअप की चपेट में आने से गांव की 79 वर्षीय वयोवृद्ध महिला गुलैची देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह सुबह दूध लेने के लिए निकली थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उन्हें रौंद दिया और काफी दूर तक घसीटते हुए लकड़ी के टाल से टकराकर रुकी।

गांव निवासी और सेवानिवृत्त फौजी स्वर्गीय देवनाथ यादव की पत्नी गुलैची देवी की मौत की खबर मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। हादसे में पिकअप में लदे दर्जनों मुर्गे भी तेज झटके से मर गए।

सूचना मिलते ही सादात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पिकअप वाहन को चालक व खलासी समेत जब्त कर थाने लाया गया है। मृतका के पुत्र वीरेन्द्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page