Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार ट्रक बना काल, चालक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रिंग रोड के पास रविवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक राजीव लोचन चौरसिया (38 वर्ष) हरिहरपुर रिंग रोड के पास अपने ट्रक को खड़ा कर किसी कार्य से नीचे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक में सीधे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें अधिक गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

Advertisement

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page