Connect with us

मिर्ज़ापुर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया नमन

भाजपा नेता मनोज जायसवाल बोले— डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर के मकरी खोह वार्ड स्थित मुकेरी बाजार चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मनोज जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि की उनकी भावना सदैव स्मरणीय रहेगी।

आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर डॉ. मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisement

इस अवसर पर नगर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नीतिन विश्वकर्मा, कार्यक्रम संयोजक सचिन जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक आनंद किशोर, सह संयोजक सुनील मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी, महामंत्री संतोष जायसवाल, महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह ‘रिचू’, नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, दीपा उमर, अजय रजक, मृत्युंजय त्रिपाठी, रूपा केशरी, राहुल सोनकर, अभिषेक यादव, मनोज गुप्ता, राकेश मौर्य, प्रकोप शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page